मुंबई, 5 अक्टूबर। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपनी छोटी बहन शीतल जोशी की शादी के बाद का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
रविवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो में शिवांगी अपने परिवार के साथ एक वैन में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह 2000 की हिट फिल्म 'मोहब्बतें' के गाने 'आंखें खुली हो या बंद' पर थिरक रही हैं।
इस गाने को लता मंगेशकर, उदित नारायण, और अन्य गायकों ने गाया है। इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने दिया।
शिवांगी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "शादी के बाद का मूड! आंखें आधी खुली, दिल पूरी तरह खुश। नींद कम, मस्ती ज्यादा। घूमने का जोश बरकरार!"
'मोहब्बतें' बॉलीवुड की एक आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म मानी जाती है, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
अमिताभ बच्चन का किरदार नारायण शंकर एक सख्त प्रिंसिपल है, जबकि शाहरुख खान का किरदार राज आर्यन छात्रों के प्रेम संबंधों को सहारा देता है। ऐश्वर्या राय ने नारायण शंकर की बेटी का रोल निभाया था।
शिवांगी जोशी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बेगूसराय', 'बरसातें - मौसम प्यार का', 'बड़े अच्छे लगते हैं 4', और 'बेकाबू' जैसे कई टीवी शो में देखा गया है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने म्यूजिक वीडियो और ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी काम किया है।
You may also like
Sarkari Job Alert 2025: 12वीं पास डिप्लोमा वालों के लिए निकली डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती, 900+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी
रॉस टेलर ने 41 की उम्र में रिटायरमेंट से की वापसी, पर जापान-मलेशिया के गेंदबाजों ने यूं जीना किया हराम
Electricity Bill-क्या आप बिजली के बिल से परेशान है, तो आजमाएं ये टिप्स
IPL 2026: 5 विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 की नीलामी में मचा सकते हैं तहलका
Skin Care Tips- क्या चेहरे की स्किन ढीली हो गए हैं, टाइट बनाने के लिए करें ये काम